
प्रधानमंत्री आवास में रात गुजारते यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा के नेता व मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को जोड़ने और प्रचार करने के लिए प्रदेश के गांव-गांव में रात्रि विश्राम कर रहे हैं।
इसी कड़ी में प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अमेठी के गौरीगंज स्थित कटरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सीतापति के आवास पर रात्रि विश्राम किया।
मंत्री के विश्राम के लिए पहले से ही इंतजाम कर दिए गए थे।
जनपद अमेठी के गौरीगंज स्थित कटरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती सीतापति जी के आवास पर रात्रि विश्राम।#गाँव_चलो_अभियान#GaonChaloAbhiyaan pic.twitter.com/0q6CULajcY
— Nand Gopal Gupta ‘Nandi’ 🇮🇳 (@NandiGuptaBJP) February 12, 2024
भाजपा के नेता व मंत्री गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं और केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
