09:34 AM, 29-May-2023


– फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया मतदान, राजभर ने नहीं खोले पत्ते

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मतदान करने के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी वोट डाला। उनके साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी थे। उन्होंने वोट करने के बाद कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा कि ये गुप्त मतदान है। बृजेश पाठक और ओमप्रकाश राजभर मतदान करने के बाद हाथ मिलाते हुए एक साथ निकले।

09:20 AM, 29-May-2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान

विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान के लिए अन्य विधायक भी पहुंचने लगे हैं। गुप्त मतदान किया जा रहा है।

09:07 AM, 29-May-2023

दोनों सीटों के लिए गुप्त मतदान होगा

विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल में दो मतदान कक्ष बनाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं।

09:01 AM, 29-May-2023

विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी विधायकों को संदेश दिया कि एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए। 

08:56 AM, 29-May-2023

UP MLC Election: विधान परिषद के लिए सीएम योगी ने किया मतदान, राजभर ने नहीं खोले पत्ते, देखें सभी अपडेट

मतदान और मतगणना के दौरान विधानभवन में सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। रिटर्निंग आफिसर मोहम्मद मुशाहिद ने बताया कि मतदान और मतगणना के दौरान विधानभवन में आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। केवल प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता, विधानमंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व संसद सदस्य, पत्रकार तथा सरकारी कार्य से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *