Violence in Nepal: नेपाल में चल रही हिंसा के बीच भारत से निर्यात होने वाला बहुत सारा सामान भी ज्यों का त्यों रुक गया है। इससे करीब 200 करोड़ का सामान फंस गया है। 


UP: More than 500 trucks stuck at Nepal border, export worth Rs 200 crore from UP halted; These items are expo

नेपाल सीमा पर फंसे ट्रक। डेमो पिक।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


 उत्तर प्रदेश से नेपाल को होने वाले निर्यात और कारोबार पर संकट गहराता जा रहा है। नेपाल सीमा पर हालात बिगड़ने के चलते हजारों करोड़ रुपये का निर्यात प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि सिर्फ 24 घंटे में करीब 200 करोड़ रुपये का माल यूपी की सीमा पर अटका पड़ा है और नेपाल जाने वाले कम से कम 500 ट्रक सीमाओं पर फंसे हुए हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) के यूपी प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हालात फिलहाल सुधरते नहीं दिख रहे हैं और निर्यातकों की नजरें अगले घटनाक्रम पर टिकी हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल को भेजा गया माल न सिर्फ अटका है बल्कि उसके भुगतान पर भी संकट मंडरा रहा है।

loader

Trending Videos

12 हजार करोड़ का निर्यात, 28% यूपी की हिस्सेदारी

उत्तर प्रदेश से हर साल करीब 12,000 करोड़ रुपये का निर्यात नेपाल सहित अन्य देशों को होता है। भारत कुल निर्यात में 63 फीसदी हिस्सेदारी रखता है जबकि नेपाल के व्यापार में चीन की हिस्सेदारी 14 फीसदी है। इसमें अकेले यूपी का हिस्सा लगभग 28 फीसदी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें