न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sat, 21 Sep 2024 09:40 PM IST

Unnao News: सांसद साक्षी महाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। सीएचसी में कई डॉक्टर नहीं मिले। गंदगी देख सांसद ने नाराजगी जताई।



UP: MP suddenly reached CHC, many doctors were not found

सांसद साक्षी महाराज
– फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos



विस्तार


उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार सुबह 8:15 बजे आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्हें केवल चिकित्सक डॉ. महेंद्र पटेल और फार्मासिस्ट सतीश मौर्या ही मौजूद मिले। उन्हें चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मंजेश सिंह के पिता के हरदोई के एक अस्पताल में भर्ती होने के कारण मौजूद न होने की जानकारी दी गई।

Trending Videos

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी देख सांसद नाराज हुए और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और दलालों पर अंकुश लगाने की चेतावनी दी। यहां प्रसव के लिए भर्ती महिला मरीजों से दवा इलाज की जानकारी ली। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने एक प्रार्थना पत्र देकर चिकित्सालय में अव्यवस्था की शिकायत की।

चिकित्सक मरीजों और तीमारदारों से ठीक व्यवहार नहीं करते हैं। दलालों के माध्यम से गंभीर मरीजों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उनका दोहन किया जाता है। रात में कोई चिकित्सक नहीं रुकता। भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शुक्ला, अर्जुन लाल दिवाकर, मधू तिवारी, रामसजीवन यादव और विजय निषाद आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *