CM Yogi Adityanath expresses his grief on the death of BJP Kisan Morcha state chief's father.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के पिता महेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक जयाया है।

सिंह का शनिवार को देवरिया जिले के मोहरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

पिछले दिनों हृदय संबंधी कुछ दिक्कतों के चलते उन्हें गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें पेसमेकर लगाया गया था।

कुछ दिनों बाद हालत सुधरने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से वह अपने घर पर ही थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज