Akhilesh Yadav says we are doing big prepration for 2024 ganeral election.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी तैयारी कर रहे हैं। भाजपा 14 में यूपी से आई थी और 24 में चली जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज भी जनता के सवाल वैसे के वैसे ही हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई?

ये भी पढ़ें – परिवारवादियों की राह पर मायावती : सपा, सुभासपा, अपना दल, निषाद पार्टी की तरह परिवार के बाहर नहीं सोच पाई बसपा

ये भी पढ़ें – यूपी का मौसम: प्रदेश में तेजी से लुढ़का पारा, बरेली की रात रही सबसे ठंडी, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रदेश सरकार का कहना है कि 40 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। अब उनकी स्थिति क्या है? कितना निवेश हुआ है? उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि जिन लोगों ने एमओयू साइन किया था उन्हें अधिकारी ढूंढ रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उन्हें एसटीएफ तलाश करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि बुंदेलखंड में इंडस्ट्रियल हब बनेगा। यहां पर टैंक बनेगा, मिसाइल बनेगी.. लेकिन यहां तो सुतली बम तक नहीं बना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें