MLA will get 7.5 crore rupees for roads of their assembly.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

पीडब्ल्यूडी विधानसभा क्षेत्रवार अपनी झोली खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत डबल कनेक्टिविटी रोड और पुनर्निर्माण के लिए विधायकों के 7.5 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव लिए जा सकेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन गांवों के बीच की दूरी एक किमी से ज्यादा है, उनके बीच सड़क (डबल कनेक्टिविटी रोड) बनाने का फैसला किया गया है। इसे पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके तहत भेजे गए जिन सड़कों को कार्ययोजना में मंजूरी दी जाएगी, उन पर काम शुरू होने में 3 से 4 माह लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें –  इमरजेंसी में कितने मरीज बचाए, मेडिकल कॉलेजों को देना होगा हिसाब, ऐसे चिकित्सा व्यवस्था सुधारेगी योगी सरकार

ये भी पढ़ें –  शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह की तैयारी, धार्मिक स्थलों के जरिए नर्म हिंदुत्व का देंगे संदेश

उच्चस्तर पर सहमति बनने पर एक विधायक अपने क्षेत्र में अधिकतम 6 करोड़ की डबल कनेक्टिविटी रोड और 1.5 करोड़ के पुनर्निमाण का प्रस्ताव स्वीकार करवा सकेगा। सत्ताधारी दल के विधायक भी सड़कों के मद में लंबे समय से अधिक राशि की मांग कर रहे थे। इस योजना में दी जाने वाली राशि विधायक निधि से अलग होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *