राजधानी लखनऊ में आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना में करीब 256 एकड़ में विकसित की जा रही आईटी सिटी में जमीन के रेट कम हो गए हैं। शुक्रवार को हुई आवास विकास परिषद बोर्ड में यह प्रस्ताव पास कर दिया। नई गणना नीति को भी बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। जिससे अब पुरानी और नई योजनाओं भी जमीन के रेट करीब 25 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे।
बोर्ड में पास हुए प्रस्तावों की जानकारी देते हुए आवास विकास परिषद के सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि अभी आईटी सिटी में जमीन की कीमत आवासीय की डेढ़ गुना थी जो अब एक गुना यानि आवासीय दर पर कर दी गई है। जो 10 एकड़ से अधिक जमीन खरीदेंगे उनको आवासीय से 0.9 प्रतिशत कम कीमत पर जमीन मिलेगी।
