{“_id”:”69366bce2eec06f25f07530c”,”slug”:”indigo-flight-faces-disruption-train-to-bengaluru-via-bareilly-cancelled-2025-12-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: इंडिगो की उड़ान पर संकट, बरेली होकर चलने वाली बंगलूरू की ट्रेन भी निरस्त, मुंबई की गाड़ियां फुल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इंडिगो एयरलाइंस के संकट से मुंबई व बंगलूरू की फ्लाइटों में यात्री घट गए हैं। वहीं ट्रेनों में बुकिंग बढ़ गई है। बरेली होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।
बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट के बीच ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। बरेली से मुंबई की ट्रेनों में बुकिंग बढ़ गई है। इनमें अगले 15 दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। इस बीच बरेली होते हुए बंगलूरू जाने-आने वाली इकलौती ट्रेन 05074-73 लालकुआं-बंगलूरू-लालकुआं विशेष गाड़ी को रेलवे ने अनिश्चितकाल के लिए निरस्त कर दिया है। इससे बंगलूरू के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वह दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
Trending Videos
बरेली एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन और मुंबई के लिए चार दिन उड़ान होती है। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट के बीच शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया था। इससे 230 यात्री परेशान हुए। शनिवार को बंगलूरू की फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी।
रविवार को भी बरेली एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट 15 मिनट देरी से टेकऑफ कर सकी। इस कारण मुंबई की ट्रेनों में टिकट बुकिंग तेज हो गई है। बरेली से मुंबई के लिए अप-डाउन छह गाड़ियां हैं। इनमें लंबी वेटिंग होने के बावजूद यात्री टिकट बुक करा रहे हैं। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस में नो रूम है। इन गाड़ियों का अप-डाउन सप्ताह में एक-एक दिन ही संचालन होता है।