उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। 15 जून को 109 दिन के बाद इसका समापन होगा। मेला को लेकर बरेली होते हुए टनकपुर जाने वाली नियमित ट्रेनों में पहले से ही बुकिंग शुरू हो चुकी है। टनकपुर की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। इसको देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी मेला विशेष अनारक्षित ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। यह विशेष गाड़ियां पूर्णागिरि का सफर आसान बनाकर यात्रियों के लिए सहूलियत देंगी। 

विशेष ट्रेनों की समय सारिणी 

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन से रोजाना रात 1:50 बजे चलेगी। बरेली सिटी से 2:06 बजे, इज्जतनगर से 2:20 बजे, भोजीपुरा से 2:38 बजे छूटने के बाद पीलीभीत, न्यूरिया हुसैनपुर, मझोला पकड़िया, खटीमा होते हुए सुबह 5:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला विशेष गाड़ी टनकपुर से रात 9:35 बजे चलने के बाद भोजीपुरा 11:57 बजे, इज्जतनगर 12:17 बजे, बरेली सिटी 12:35 बजे और जंक्शन पर रात एक बजे आएगी।

05451 कासगंज-टनकपुर विशेष गाड़ी कासगंज से तड़के 4:35 बजे चलने के बाद 7:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चलकर बरेली सिटी 7:35 बजे, इज्जतनगर 7:55 बजे, भोजीपुरा 8:18 बजे और दोपहर 12:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 

05452 टनकपुर-कासगंज मेला विशेष गाड़ी दोपहर 1:10 बजे टनकपुर से चलने के बाद भोजीपुरा 7:03 बजे, इज्जतनगर 4:22 बजे, बरेली सिटी 4:40 बजे, बरेली जंक्शन 4:55 बजे आएगी। यहां से चलने के बाद शाम 6:02 बजे बदायूं और 10 बजे कासगंज पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *