UP STF arrested three for smuggling of tortoise in Lucknow.

गिरफ्तार किए गए आरोपी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी एसटीएफ और वन विभाग के संयुक्त अभियान में भारी संख्या में कछुवे बरामद कर तीन वन्य जीव तस्करों को राजधानी से गिरफ्तार किया गया है। इनमें इटावा निवासी विपिन, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी सुखदेव मंडल और मनोज शामिल है। उनके पास से 7 कछुए, रेनो ट्रिबर गाड़ी और पहचान पत्र बरामद हुए है। 

कछुओं की विभिन्न प्रजातियों से समृद्ध पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही कछुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – मिशन दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था: विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएगी योगी सरकार, तैयारी शुरू

ये भी पढ़ें – भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ रहा इंतजार, लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार

पूछताछ पर विपिन ने बताया कि उसका परिवार पूर्व से ही कछुआ तस्करी का कार्य कर रहा है। उसके पिता जगदीश कछुआ तस्करी के केस में इटावा जेल में बंद हैं। वह स्थानीय शिकारियों से कछुए खरीदकर करके उन्हें रुद्रपुर निवासी सुखदेव मण्डल के साथ विभिन्न प्रान्तों में भेजता है जिनको बाद में पश्चिम बंगाल के बड़े व्यापारियों द्वारा विदेश भेजा जाता है।

बरामद कछुओं की देख-रेख एवं घायल कछुओं की प्राथमिक चिकित्सा हेतु वन विभाग एवं टर्टल सरवाईवल एलाइंस को सूचित कर दिया गया है। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के उपरान्त उनके नैसर्गिक वातावरण में छोड़ दिया जायेगा। इस गिरोह का अन्तर्राज्यीय विस्तार होने के कारण वाइल्ड लाइफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचना दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *