आजमगढ़ जिले के एसपी डॉ. अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना को एक बड़ी सफलता मिली है। टेलीग्राम पर फर्जी लूडो बैटिंग ग्रुप बनाकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

प्रतिबिंब पोर्टल पर ऑनलाइन गेमिंग व बेटिंग के नाम पर ठगी की कई शिकायतें मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी तथा सीओ सदर व सहायक नोडल साइबर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान सूरज प्रजापति, निवासी नसीरपुर खालसा, थाना निजामाबाद का नाम सामने आया।

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह व टीम ने लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त भारी मात्रा में डिजिटल व बैंकिंग सामग्री बरामद की। इसमें सात मोबाइल फोन, 16 बैंक पासबुक, 15 चेकबुक, 44 एटीएम कार्ड, 02 मुहरें, 01 डायरी,  02 बारकोड मशीन, 850 नकद बरामद किया। 

इसे भी पढ़ें; सोनभद्र खनन हादसा: मलबे से बरामद हुए दो सगे भाइयों समेत चार और मजदूरों के शव, पांच हुई मृतकों की संख्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *