
जौनपुर में ओमप्रकाश राजभर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा गठबंधन में शामिल होने की अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सुर बदलने लगे हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हिल गया है। भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गईं हैं। यही कारण है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात की जाने लगी है।
ओमप्रकाश राजभर बुधवार को गाजीपुर जिले के नसीरुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के राजापुर गांव पहुंचे थे। अपने प्रतिनिधि सिंहासन राम के आवास पर ओपी राजभर ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान कहा कि केंद्र में सरकार का रास्ता उत्तर प्रदेश बनाता है।
ये भी पढ़ें: राजकुमारियों के खिलाफ फर्नीचर-बेड चोरी का केस दर्ज, षडयंत्र रचने का भी आरोप, जानें- क्या है मामला?
…तो यूपी की 75 सीटें विपक्ष की झोली में
राजभर ने आगे कहा कि अगर बसपा प्रमुख मायावती और सपा सुप्रीम अखिलेश यादव एक साथ आ जाते हैं तो प्रदेश की 80 में से 75 सीटें विपक्ष की झोली में होंगी। ओमप्रकाश राजभर ने पीडीए गठबंधन पर कहा कि अगर अखिलेश और मायावती साथ आ जाते हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा।
