
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI
विस्तार
{“_id”:”698548a677dfdbc6810b3b25″,”slug”:”gabbar-singh-said-if-the-prasad-doesn-t-reach-my-house-first-i-will-kill-you-all-2026-02-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: गब्बर सिंह बोला- सुनो गांववालों, मेरे घर पहले प्रसाद न आया तो मार डालूंगा; तलाश में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI
बरेली के सीबीगंज में हिस्ट्रीशीटर गब्बर सिंह ने मंदिर परिसर में हुए श्री रामचरित मानस पाठ का प्रसाद सबसे पहले उसके घर नहीं आने पर आयोजक के घर में घुसकर पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी कि अब जब भी मंदिर में कोई भी कार्यक्रम होगा तो प्रसाद सबसे पहले उसके घर पहुंचाया जाएगा। ऐसा न करने पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी। हिस्ट्रीशीटर पूर्व सांसद के बहनोई व प्रधान पर हमला कर घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दे चुका है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।