
फतेहगंज पश्चिमी से नवनिर्वाचित अध्यक्ष इमराना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में चर्चित स्मैक तस्कर व गैंगस्टर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन की पत्नी इमराना के अध्यक्ष चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। लोग पोस्ट डालकर हैरानी जता रहे हैं। एक क्षेत्रवासी ने लिखा कि मोटा पैसा हो, तब ही चुनाव लड़ें, वरना घर बैठें। यह स्मैकगंज है साहब, यहां सब बिकता है।
स्मैक की लत ने कबाड़ी कल्लू को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चर्चित तस्कर बना दिया। हिस्ट्रीशीटर से गैंगस्टर तक का सफर तय कर वह डॉन बन बैठा। उसकी पत्नी इमराना भी स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। यह दीगर बात है कि इस बार जनता ने उसे माननीय बना दिया।
