यूपी के गोंडा में सोमवार की शाम खेलते समय चार मासूम बच्चे लापता हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन बच्चों की तलाश में भटक रहे हैं। पुलिस भी तलाश में जुटी है। बच्चे खोड़ारे के ढहढूआ कुतुबजोत (निकट गिन्नी नगर) से लापता हुए।

बताया गया कि 16 फरवरी की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच अचानक लापता हो गए। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लापता बच्चों में कृष्णा (11 वर्ष) पुत्र जगराम उर्फ खूंटी, विश्व प्रताप (7 वर्ष) पुत्र रामकुमार, रितेश (7 वर्ष) पुत्र अजय शर्मा, रेवांशु (7 वर्ष) पुत्र गोलू शामिल हैं। 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस टीम गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है। संभावित मार्गों और बाजारों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *