उत्तर प्रदेश में आज पूर्व सीएम एवं राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। जब उन्होंने 1991 में प्रदेश की कमान संभाली तो यहां अराजकता और गुंडागर्दी थी। सरकारी योजनाओं का फायदा किसानों, गरीबों और युवाओं तक नहीं पहुंच रहा था। एक तरफ अराजकता और कुशासन था और दूसरी तरफ हिंदू समाज 500 साल की गुलामी से आज़ाद होने के लिए तरस रहा था। 

सीएम ने आगे कहा कि उसी समय कल्याण सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभाली। जब वे काम कर रहे थे, तो उन्हें अस्थिर करने की साज़िशें रची गईं। जब राम जन्मभूमि आंदोलन अपने चरम पर पहुंचा तो रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, उन्होंने अपने आराध्य भगवान राम के लिए अपनी सत्ता तक कुर्बान करने में जरा भी संकोच नहीं किया। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *