राजधानी लखनऊ में जिस पालतू कुत्ते के लिए दो बहनों ने सुसाइड कर लिया, उसकी भी शनिवार की सुबह मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है। दो बहनों की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

मामला पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर दौदाखेड़ा का है। यहां की रहने वाली दो सगी बहनों राधा सिंह (25) और जिया उर्फ शानू (22) ने बुधवार को फिनायल पी लिया। इलाज के दौरान देर रात पहले बड़ी बहन राधा की मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर को छोटी बहन जिया ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद शनिवार की सुबह करीब 7 बजे परिवार के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते टोनी की भी मौत हो गई। बड़े भाई नीरज उर्फ वीर सिंह के अनुसार, दोनों बहनें मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। 15 दिनों से बीमार चल रहे पालतू कुत्ते की हालत को लेकर अत्यधिक तनाव में आ गईं। 

इसी के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। इन मौतों से इलाके में शोक की लहर फैल गई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह बेहद मार्मिक संयोग है। पहले दोनों बहनों की मौत हुई। अब पालतू कुत्ता भी चल बसा। 

नीरज ने बताया कि जहां पर दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पालतू कुत्ते का भी विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक ही घर से एक साथ दो अर्थियां उठने का दृश्य देख हर आंख नम हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *