
UP News: जेठानी ने सरेआम कर दी देवरानी की पिटाई…अपमान न कर सकी बर्दाश्त
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की सुबह देवरानी की पिटाई से आहत महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों और पुत्रों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। महिला के पति के हिस्से की जमीन बेटों के नाम कराने को लेकर 24 घंटे से अधिक समय तक हाई वोल्टेज ड्रामा पोस्टमॉर्टम हाउस पर होता रहा।
मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के होर्ची गांव का है। गांव निवासी रामसेवक की पत्नी सीमा (38) की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हुई है। भाई रामनरेश सिंह निवासी सैलार कोतवाली देहात ने बताया कि बहन की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। इसके बाद से ही देवर व देवरानी पीटकर परेशान करते आ रहे थे। आरोप है कि रविवार सुबह करीब नौ बजे देवर अजय कुमार ने पत्नी शीलेश देवी के साथ मिलकर पिटाई की थी।
यह भी पढ़ेंः- मां को बेटे ने ही बनाया धोखाधड़ी का शिकार: पेंशन बनवाने की बात कहकर तहसील ले गया, अपने नाम करा ली छह बीघा जमीन
