विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा व स्टेशनरी के लिए दी जाने वाली राशि जल्द ही डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जाएगी।
इससे पहले शासन ने विद्यार्थियों के डाटा और अभिभावकों के खाता संबंधित जानकारी जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें – अतीक-अशरफ हत्याकांड के जैसी कहानी, फिर वारदात को रहस्यमयी क्यों बनाया? सभी सवाल अनसुलझे
ये भी पढ़ें – जीवा की हत्या से पहले शूटर विजय कहां-कहां गया… किन लोगों की मुलाकात, CCTV से सामने आएगा सच
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा है कि शत-प्रतिशत अभिभावकों के बैंक खाते आधार से लिंक और चालू कराएं। अभिभावकों से भी कहें कि वे अपने खातों को चेक कर लें कि वह चालू हालत में हैं या नहीं?
