one more festival special train between Delhi-Jaynagar from 9th to 17th November

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


त्योहार नजदीक आने के साथ-साथ ट्रेनों पर यात्रियों का लगातार दबाव बढ़ रहा है। प्रमुख तारीखों पर कई ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार हो गई है। इस बीच रेलवे यात्रियों की सहूलियत के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा कर रहा है। मंगलवार को रेलवे ने दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के बीच एक और स्पेशल ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी है।

04006/04005 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के बीच चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नौ से 17 नवंबर तक अप-डाउन तीन-तीन फेरे लेगी। 04006 दिल्ली-जयनगर त्योहार स्पेशल नौ, 12 और 15 नवंबर को दिल्ली से रात 11:05 चलने के बाद तड़के 3:45 बजे बरेली पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद सुबह 8:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

ये भी पढ़ें- VIDEO: नौचंदी एक्सप्रेस में वसूली, टीटीई ने सीट के बदले यात्रियों से लिए रुपये, डीआरएम ने दिए कार्रवाई के आदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें