All the villagers will get gharauni till december.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को दिसंबर तक घरौनी का वितरण हो जाएगा। राजस्व परिषद ने दिसंबर तक 90,908 गांवों के परिवारों को घरौनी वितरण का लक्ष्य दिया है। वहीं योजना में जहां बुंदेलखंड के जिले अव्वल रहे हैं, वहीं लखनऊ, गोरखपुर, रायबरेली सहित दस जिले फिसड्डी रहे हैं।

राजस्व परिषद ने घरौनी वितरण के लिए सर्वे ऑफ इंडिया से मानचित्र-2 और प्रपत्र -7 प्राप्त कराने के लिए 31 जुलाई तक 60,000, 31 अगस्त तक 69,000, 30 सितंबर तक 78,000, 31 अक्तूबर तक 87,000 और 30 नवंबर तक 90908 गांवों के मानत्रिच और प्रपत्र प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

30 जून तक 42,000, 31 जुलाई तक 51,000, 31 अगस्त तक 60,000, 30 सितंबर तक 69,000, 31 अक्तूबर तक 78,000, 30 नवंबर तक 87,000 और 31 दिसंबर तक 90,908 गांवों में घरौनी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। आगरा में 6, सहारनपुर में 6 और बरेली के दो गांवों में ड्रोन से सर्वे होना बाकी है।

स्वामित्व योजना में अव्वल जिले

ललितपुर – 99.944

जालौन – 99.657

झांसी – 99.057

मुरादाबाद – 99.037

महोबा – 98.701

बागपत – 98.375

संभल – 97.474

हमीरपुर – 97.328

शामली – 97.044

कासगंज – 97.008

स्वामित्व योजना में फिसड्डी जिले

हरदोई -19.04

रायबरेली -38.00

गोरखपुर – 58.34

लखनऊ -59.38

कुशीनगर -61.688

उन्नाव -62.49

कानपुर नगर – 66.89

मिर्जापुर -67.46

बस्ती -67.91

फर्रुखाबाद – 67.91 (आंकड़े प्रतिशत में)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें