उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 9 वर्षों में कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। इसमें किसानों को सीधा लाभ, सिंचाई विस्तार, उत्पादन वृद्धि और नए कृषि मॉडल स्थापित किया जाना शामिल हैं। सरकार ने न केवल किसानों की आय बढ़ाई, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में अग्रसर किया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अपहरण, फिरौती, माफियाराज और जंगलराज का बोलबाला था। अब इसे समाप्त किया जा चुका है। 9 वर्ष पहले किसान आत्महत्या करने पर मजबूर होते थे। वे हताश और निराश थे। भय के वातावरण में जी रहे थे। खाद, बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। सरकार किसानों की उपज की खरीद भी नहीं करती थी। गन्ना किसानों का भुगतान तीन-चार साल तक लंबित रहता था। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी।

योगी सरकार ने सबसे पहले किसानों को राहत देने का निर्णय लिया

उन्होंने कहा कि 2017 में योगी सरकार बनने के बाद सबसे पहले किसानों को राहत देने का निर्णय लिया गया। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का बैंक कर्ज माफ किया गया। इसका उद्देश्य केवल आर्थिक राहत देना नहीं था, बल्कि किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने से रोकना भी था।

कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने उत्कृष्ट बीज उपलब्ध कराने, पर्याप्त खाद की व्यवस्था करने और सिंचाई संसाधनों का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया। 20-30 साल पुरानी नहरों को ठीक कराया गया। अधूरी परियोजनाओं को पूरा कर 30 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान की गई। इसके साथ ही 92 हजार से अधिक पीएम कुसुम सोलर पंप लगाए गए। इन पर किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया। इससे किसानों को सालभर बिना बिजली के निर्बाध सिंचाई की सुविधा मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें