बदायूं की नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा शनिवार अपराह्न करीब एक बजे पुलिस लाइन पहुंची। जहां उनका सलामी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद वह कार्यालय पहुंचीं, जहां डीआईजी अजय कुमार साहनी ने उनको पदभार ग्रहण कराया। बता दें कि एचपीसीएल के दो वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या के बाद एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को बदायूं से हटा दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस अंकिता शर्मा को बदायूं की एसएसपी बनाया गया है। 

Trending Videos

अंकिता शर्मा इससे पहले कासगंज में एसपी थीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। महिला अपराध से अन्य अपराधों पर नियंत्रण लगाया जाएगा। लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी ने भेंट किया गुलदस्ता 

इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नवागत एसएसपी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *