संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 18 Dec 2023 06:52 AM IST

lady TTE beats girl at Bareilly Junction then drags her

युवती को कॉलर पकड़कर घसीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रेलवे की तीन महिला टीटीई ने मिलकर बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर सरेआम गुंडई की। तीनों ने महिला यात्री की पिटाई कर दी। इसके बाद यात्री का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए ले गईं। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह हाल तब है जबकि, पिछले दिनों एक टीटीई का ट्रेन में यात्रियों से वसूली का वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

आशीष कुमार नाम के यात्री ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया है। 2:20 मिनट का यह वीडियो रविवार दोपहर दो बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि तीन महिला टीटीई एक महिला यात्री को प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर घेरे खड़ी हैं। 

महिला यात्री को मारे कई थप्पड़ 

महिला यात्री शिक्षित और सभ्य परिवार की मालूम पड़ रही है। तीनों महिला टीटीई उस यात्री से बात कर रही हैं। इसी दौरान एक टीटीई महिला यात्री को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारती है। दूसरी टीटीई महिला यात्री के हाथ पकड़ लेती है। हंगामा होता देखकर प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा होने लगती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *