बरेली में भाजपा एमएलसी व प्रभारी मध्य प्रदेश डॉ.महेंद्र सिंह ने कहा कि अभिनेता मनोज वाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके लिए कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार व आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है। यह राज्य के बुनियादी ढांचा, उद्योग, कृषि व युवाओं के विकास में सहायक होगा। यह बातें उन्होंने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

Trending Videos

उन्होंने केंद्रीय बजट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध करने पर कहा कि उनके जमाने में यूपी कंगाल हो गया था। चारों तरफ जंगल राज कायम हो गया था। 125 दंगे यूपी में हुए थे। पूरा उत्तर प्रदेश तबाही के कगार पर था। आज यूपी सर प्लस स्टेट हो गया है, आज यहां पर चारों तरफ विकास हो रहा है। पहली बार यूपी में आधारभूत ढांचे खड़े हुए हैं। प्रदेश में आठ एक्सप्रेस-वे, छह एयरपोर्ट, 42 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। 

‘यूपी की कृषि विकास दर बढ़ी’

उन्होंने कहा कि यूपी की कृषि विकास दर बढ़कर 14 फीसदी हो गई है। औद्योगिक विकास 7.6 फीसदी हो गई है। वाटर वेव में वाराणसी से हल्दिया समेत दो जगहों पर काम हुआ है। दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी तक हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। लघु सूक्ष्म मध्यम उद्योग में 10 हजार करोड़, हर जिला में ट्रामा सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *