BSP meeting today for the planning of Loksabha Election 2024.

बसपा सुप्रीमो मायावती व आकाश आनंद (बायें)।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। बसपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में रणनीति पर मंथन के लिए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में देश भर के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

बताया गया था कि बैठक में मायावती अगले महीने अपने जन्मदिन के आयोजन को लेकर भी निर्देश देंगी।

पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाल ही में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उपजी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें – दानिश अली का निलंबन: राहुल गांधी से करीबी पड़ी भारी, कुछ दिनों से लग रही थीं कांग्रेस में जाने की अटकलें

ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव बोले: ईवीएम पर नहीं रहा भरोसा, बैलेट पेपर से ही हो मतदान, जानबूझ कर काटे गए यादव-मुस्लिम वोट

वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा होगी। बता दें विधानसभा चुनाव के नतीजों को विचित्र और रहस्यमयी बताते हुए बसपा सुप्रीमो ने देश भर के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें