बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुल रुहेलखंड विश्वविद्यालय की क्लोन वेबसाइट बनाने के मामले का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी सुजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बीटेक पास और उत्तराखंड के रुद्रपुर का निवासी है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि विदेश जाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के वीजा संबंधी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती हुई क्लोन वेबसाइट बनाई थी। उसका साथी रामपुर निवासी धर्मेंद्र भाग गया। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कोऑडिनेटर  डॉ. मोहम्मद अख्तर ने यूनिवर्सिटी की क्लोन वेबसाइट बनाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल, सर्विलांस टीम और पुलिस टीम को लगाया गया। 

यह भी पढ़ें- UP: कैफे में छात्रा की बर्थडे पार्टी पर हमला…भीड़ ने ‘लव जिहाद’ के आरोप में पीटा; बजरंग दल के दो लोगों पर FIR

आरोपी से कूटरचित डिग्रियां बरामद 

लोकेशन ट्रेस करने के बाद शनिवार देर शाम विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल के बाहर से मुख्य आरोपी सुजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी धर्मेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से संदिग्ध नंबर के साथ एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और दो कूटरचित डिग्रियां बरामद की गई हैं। इनकी जांच कराई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीटेक पास है। नौकरी और व्यवसाय में मन नहीं लगा तो उसने धर्मेंद्र के साथ मिलकर क्लोन वेबसाइट बना ली। इसका मुख्य मकसद विदेश जाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं का वीजा तैयार कर उनसे मोटी रकम ऐंठना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें