यूपी के सीतापुर में कांशीराम कॉलोनी में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में अपने मासूम बेटे को पीठ पर बांधकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।

घटना से कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिसावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव निवासी विपिन कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 45 में रहता है।

बताया गया कि पत्नी लल्ली देवी से विवाद के बाद वह नशे की हालत में अपने छह वर्षीय बेटे को पीठ पर बांधकर कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि समय रहते पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें