
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बदायूं के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने कंबल में लपेटकर बच्ची परिजनों को दे दी। कहा- ठीक है, घर ले जाओ। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थाना में रोजगार दफ्तर के पास रहने वाले अमित गुप्ता का कहना है कि उनकी 21 दिन की बेटी प्रीति को बृहस्पतिवार को सर्दी का असर हो गया था। उसे लालपुल स्थित न्यू फैमिली हॉस्पिटल में दिखाया।
डॉ. जुनैद आलम ने बच्ची को देखा। बताया कि हालत ज्यादा खराब है। मशीन में रखना पड़ेगा। इसके बाद बच्ची को मशीन में रखवा दिया। शाम करीब छह बजे डॉक्टर के कहने पर महिला कर्मचारी बच्ची को कंबल में लपेटकर लाई और कहा कि अब ठीक है घर ले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Collapse: महज दो घंटे बाद बदला जिंदगी का रुख, दिख न रहा था जीवन का रास्ता; मंजीत की आपबीती
परिजनों ने बच्ची को गोद में लिया और डॉक्टर का हिसाब करने लगे। इसी बीच परिजनों ने देखा कि प्रीति की सांस ही नहीं चल रही है। उसकी मौत हो चुकी थी। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत के बाद परिवार के लोग अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
