{“_id”:”695e0454b01f33d9dc061724″,”slug”:”maulana-tauqeer-raza-son-farman-booked-under-the-ndps-act-in-shahjahanpur-2026-01-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: मौलाना तौकीर के बेटे फरमान पर एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज, बैग में मिली थी क्रिस्टल ड्रग्स”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:34 PM IST
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान की कार खड़ी बस से टकरा गई थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो फरमान के बैग से एक पुड़िया में आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई। इस मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अस्पताल में बेड पर बैठा फरमान – फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली बवाल प्रकरण के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान के खिलाफ शाहजहांपुर के तिलहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार रात फरमान की कार लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के सामने खड़ी बस से टकरा गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को फरमान के पास से आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई थी। पुलिस ने देर रात तिलहर थाना प्रभारी की ओर से एनडीपीएस एक्ट में फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरमान को थाने से ही जमानत मिल गई है।
Trending Videos
बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर का रहने वाला फरमान अपनी कार से बरेली की ओर जा रहा था। हरिद्वार जा रही सीतापुर डिपो की बस को चालक ने कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के सामने खड़ा कर प्रसाद चढ़ाने चला गया। इसी दौरान पीछे से आई फरमान की कार बस से टकरा गई। कार में फंसे फरमान को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। टक्कर के बाद वह बेहद घबराया हुआ था। हालांकि हादसे में उसे ज्यादा चोट नहीं लगी थी। सूचना पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने थाने पहुंचकर जांच की।