केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यूपी में पीसीएस से आईएएस पदोन्नति के लिए नौ पद और बढ़ा दिए हैं। पहले से 18 पद रिक्त हैं। इस तरह से इन 9 पदों को मिलाकर अब आईएएस के 27 पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी होगी। 

Trending Videos



नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए जल्द ही संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। वहां से अनुमति मिलने पर डीपीसी कराई जाएगी।



डीओपीटी द्वारा आईएएस के पद बढ़ाए जाने के बाद यूपी के काडर में कुल संख्या 683 हो गई है। डीओपीटी ने 31 दिसंबर को पद बढ़ाते हुए यूपी सरकार को इसकी जानकारी दे दी है। पदों की संख्या बढ़ाने के बाद यूपी में वर्ष 2010 और 2011 के पीसीएस अफसरों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। बेदाग सेवा वाले अफसरों को प्रमोट किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *