
पंकज प्रसून, निशा सिंह नवल, वेद मित्र शुक्ला, डॉ. प्रभांशु शुक्ला और कृष्ण कुमार कनक।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के व्यंग्यकार-कवि पंकज प्रसून व युवा कवयित्री निशा सिंह नवल समेत पांच को गोपाल दास नीरज स्मृति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। पुरस्कृत होने वाल अन्य कवियों में प्रयागराज के डॉ. प्रभांशु कुमार, फिरोजाबाद के कृष्ण कुमार कनक, और बहराइच के वेद मित्र शुक्ला शामिल हैं। इन सभी कवियों को उनकी रचनाओं के लिए एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इन कृतियों को चुना गया
कवि — कृति
पंकज प्रसून — तब गीतों ने साथ निभाया
डॉ. प्रभांशु कुमार — डॉ. प्रभांशु की कलम से काव्य संग्रह
वेद मित्र शुक्ला — एक समंदर गहरा भीतर
कृष्ण कुमार कनक — उलझाता छविजाल तुम्हारा
निशा सिंह नवल — मैं निशा हूं
