राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस नेता ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन और सरकार पर निशाना साधते हुए होर्डिंग लगाईं। इसमें लिखा कि ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है’।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस नेता ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन और सरकार पर निशाना साधते हुए होर्डिंग लगाईं। इसमें लिखा कि ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है’।
इतना ही होर्डिंग में सीएम योगी को सनातन विरोधी भी बताया। कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा की तरफ से लगाई गईं इन होर्डिंग्स में लिखा गया कि ‘स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी मैदान में’।
बताते चलें कि प्रयागराज माघ मेले के दौरान से उपजा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में उनके और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर उन्होंने अग्रिम जमानत अर्जी डाली है।