{“_id”:”69bf87fc10fb19b06c0d86a5″,”slug”:”cricketer-dies-in-shahjahanpur-after-returning-from-batting-2026-03-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: शाहजहांपुर में बैटिंग कर लौटे क्रिकेटर की मौत, अचानक सीने में उठा दर्द, थम गईं सांसें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:41 AM IST
शाहजहांपुर में क्रिकेट मैच में बैटिंग कर लौटे खिलाड़ी सोनल चंद्रा की मौत हो गई। बताया गया कि उनको अचानक उलझन महसूस हुई और सीने में दर्द उठा। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां से बरेली ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
क्रिकेटर सोनल का फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के ओसीएफ स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार दोपहर क्रिकेट मैच के दौरान रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी खिलाड़ी सोनल चंद्रा (34 वर्ष) बैटिंग के बाद सीने में उलझन और दर्द के कारण बेसुध हो गए। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सोनल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos
निगोही क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षक सोनल क्रिकेट खेलने के शौकीन थे। वह उप्र क्रिकेट एसोसिएशन में अंपायर भी थे। वह शाहजहांपुर में झंडा क्लब की ओर से खेलते थे। शनिवार दोपहर ओसीएफ की टीम से मुकाबला था। सोनल ने बैटिंग कर 33 रन बनाए। इसके बाद वह स्टेडियम की सीढ़ियों पर आकर बैठ गए।
थोड़ी देर में सोनल चंद्रा को उलझन महसूस हुई। बताया गया कि उनके सीने में दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ने लगी। तब साथी खिलाड़ियों का ध्यान उनकी तरफ गया। आनन-फानन साथियों ने उन्हें उठाया और कार से लेकर ओसीएफ अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्हें शहर के एक ह्रदय रोग विशेषज्ञ के पास ले गए।