
महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मुलाकात की।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से मुलाकात की। शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कमेटी की जल्द बैठक कराने की मांग की गई।
महानिदेशक ने 20 दिसंबर के बाद बैठक कराकर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से भी मुलाकात की।
ये भी पढ़ें – नमो एप के जरिये कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा, प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एंबेसडर बनाने की है तैयारी
ये भी पढ़ें – कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के लिए बनीं कमेटियां, हर जिले के प्रभारी बनाए गए
प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सुशील यादव, रमेश चंद मिश्रा, हरिनाम सिंह, प्रदीप सिंह, संजय यादव, अमित अजय आदि उपस्थित थे।
