श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला।
दंपती के साथ तीन बच्चों का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, सीओ भारत पासवान मौके पर जांच में जुटे हैं।
