BJP's defeat necessary for democracy of India.

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा है कि देश इस समय संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संसदीय मूल्यों पर भी संकट है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना बेहद जरूरी है।

किरनमय नंदा प्रदेश सपा मुख्यालय पर मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। इसमें सीतापुर, हरदोई और कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, जोनल प्रभारियों और पूर्व प्रत्याशियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें – अजय राय बोले- प्रियंका लड़ती हैं तो वाराणसी में कांग्रेस की जीत तय, सपा पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: यूपी में ठाकुरों की शरण में जाएगी सपा, अगले महीने क्षत्रिय एकीकरण सम्मेलन करेगी पार्टी

उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं के साथ संपर्क पर विशेष जोर देना होगा। बैठक में पूर्व मंत्री आरके चौधरी, सीतापुर के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, हरदोई के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, पूनम सरोज आदि ने भी अपनी बातें रखीं।

समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में कानपुर के राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, गोरखपुर के प्रदीप कुमार को महासचिव और अंबेडकरनगर के छोटेलाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 14 प्रदेश सचिव, 28 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और एक विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *