Former MLA umesh pandey joins BJP in Lucknow.

भाजपा में शामिल हुए उमेश पांडेय।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


घोसी विधानसभा उप चुनाव के बीच भाजपा ने समाजवादी पार्टी को झटका दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 में मऊ जिले की मधुबन सीट से सपा प्रत्याशी रहे उमेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

ये भी पढ़ें – बसपा में आने वाला समय आकाश आनंद का, मायावती ने भतीजे के कंधे पर हाथ रखकर दिया सियासी संदेश

ये भी पढ़ें – यूपी में तैयार हो रहा तीसरा मोर्चा: तीन सितंबर को लखनऊ से बजेगा बिगुल, फिर हर जिले में सम्मेलन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा ने घोसी उप चुनाव में उमेश पांडेय के भाई सहित तीन लोगों की हत्या के आरोपी सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि सपा ने प्रत्याशी चयन से ही साफ कर दिया है कि वह हमेशा गुंडागर्दी और अराजक तत्वों को समर्थन करती है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उमेश पांडेय के साथ मधुबन नगर पंचायत के अध्यक्ष गणेशमल, ग्राम प्रधान शुभम तिवारी, चंद्रभान यादव, अरविंद प्रधान, हरीलाल राजभर, आनंदमल सहित पांडेय के अनेकों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के डीएनए में अराजकता और गुंडागर्दी करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता जनता ऐसे लोगों को पहचान गई है। अभी तक सपा को हाशिए पर धकेला था, अब अब रसातल में भेजेगी। उप चुनाव में जनता सपा को उनके कुकृत्य की सजा देगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *