यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट ने सभासद विनोद कुमार से मारपीट के मामले में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा से भाजपा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता को सजा सुना दी। चेयरमैन को दोषी मानते हुए कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है।
वहीं, अन्य दोषियों को परिवीक्षा पर रिहा किया गया है। इससे एक बार फिर ओमकार गुप्ता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने उनके चुनाव रद्द करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द किया था। तब इनके अधिकार बहाल हो पाए थे।
