यूपी के गोंडा में साइबर सेल ने नौकरी दिलाने के नाम पर 7.80 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुधवार को कोतवाली नगर के सोनी कपूर, देवरिया चूड़ामणि निवासी सुधीर कुमार गुप्ता व माधवपुरम कॉलोनी निवासी बृजेश मिश्र को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक करोड़ 11 लाख की धनराशि को पुलिस ने बैंक खातों में होल्ड करा दिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।


Trending Videos



एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि समन्वय (प्रतिबिंब) पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान फरवरी 2026 में छत्तीसगढ़ निवासी एक पीड़ित की शिकायत से इस गिरोह का सुराग मिला। जांच में कई मोबाइल नंबर सामने आए। इनकी लोकेशन गोंडा में मिली। जबकि, सिम अन्य राज्यों के लोगों के नाम से जारी थे। इसके बाद एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत और सीओ आनंद कुमार राय के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी संजय कुमार गुप्ता की टीम को लगाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *