राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल (PRAGATI Portal) यानी प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्पलीमेंटेशन की समीक्षा की। इस पर परियोजनाओं, योजनाओं एवं जन-शिकायतों के समाधान पर संवाद किया।
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रगति पोर्टल एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। इससे लोगों की जिम्मेदारी तय हुई है। सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय सुधार में भी अहम रोल अदा किया है।
