अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Tue, 31 Mar 2026 08:56 PM IST

यूपी में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग को दोबारा प्रस्ताव भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि सरकार वर्तमान डीजीपी को ही स्थायी कर सकती है।


UP News: Proposal for permanent DGP sent to UPSC again, names of three officers included

राजीव कृष्ण, कार्यवाहक डीजीपी यूपी।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश सरकार ने स्थायी डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग को दोबारा प्रस्ताव भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो बीते सप्ताह भेजे गए संशोधित प्रस्ताव में 1994 बैच तक के अफसरों के नाम शामिल हैं।


Trending Videos

बता दें कि बीते माह भेजे गए प्रस्ताव को आयोग ने कुछ आपत्तियों के साथ वापस कर दिया था। आयोग ने बीते वर्ष डीजीपी का पद रिक्त होने पर आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता के बारे में जानकारी मांगी थी। अब संशोधित प्रस्ताव में आयोग को सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं।

ये भी पढ़ें – अप्रैल लगते ही प्रदेश में बढ़ने जा रही है तपिश, तीन दिनों में चार डिग्री तक चढ़ सकता है पारा; पूर्वानुमान जारी



ये भी पढ़ें – प्रदेश में कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, जानिए कितनी ढीली करनी पड़ सकती है जेब; लिस्ट जारी

अब आयोग प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए आईपीएस अधिकारियों में से वरिष्ठता के आधार पर तीन अधिकारियों का पैनल बनाकर वापस भेजेगा, जिसमें से किसी एक को स्थायी डीजीपी बना दिया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को ही स्थायी कर सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *