
संजय सिंह, आप सांसद
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति के बाद आप महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की। उन्होंने रेखा जायसवाल को महासचिव की जिम्मेदारी दी है।
इसके साथ ही प्रीति उपाध्याय, नरगिस खान, निशा निगम, दीप्ति वर्मा, सुशीला वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही 12 सचिव, तीन कार्यकारिणी सदस्य और 46 जिलों में महिला जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिनेश पटेल, प्रिंस सोनी, महेंद्र सिंह, विनय पटेल, वैभव जायसवाल ने बधाई दी है।