
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सेफ सिटी परियोजना के तहत बुजुर्गों की मदद के लिए यूपी-112 की ओर से 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में विशेष अभियान (सवेरा स्कीम) के माध्यम से 1,52,139 अकेले रह रहे बुजुर्गों और बुजुर्ग दंपत्ति को चिन्हित किया गया है। सबसे अधिक गाजियाबाद में 1,24,972 बुजुर्गों को चिन्हित किया गया है।
इसके अलावा कानपुर में 5245, आगरा में 3864 बुजुर्ग चिन्हित किये गये हैं। अभियान के दौरान बीट आरक्षियों ने करीब 1,48,933 बुजुर्गों से मुलाकात की और उनकी समस्या का समाधान भी किया। सबसे अधिक गाजियाबाद के 1,23,862 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी मदद की गयी। इसी तरह मुरादाबाद के 2340, मथुरा के 2544 और कानपुर के 2362 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान किया गया।
पैनिक बटन से मिलेगी सहायता
सेफ सिटी परियोजना के तहत प्रदेश के 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में परिवहन विभाग की बसों, ओला-ऊबर सेवाओं में सीसीटीवी संग पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। इनको यूपी-112 से एंटीग्रेट किया जा रहा है।
यात्रा के दौरान कोई अनहोनी होने पर पैनिक बटन दबाकर मदद मांगी जा सकती है। इसे यूपी-112 से एंटीग्रेट करने के लिए क्रिसिल कंपनी द्वारा टेस्टिंग की जा रही है। परियोजना के तहत यूपी-112 की ओर से प्रदेश में बेटियों से छेड़छाड़ वाले 1861 हॉट स्पॉट को चिन्हित किया गया है। इनमें से 656 अति स्थानों की पीआरवी द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
