
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाके में 18 घंटे के बजाय 18 घंटे 28 मिनट बिजली आपूर्ति का दावा है। इसी तरह तहसील मुख्यालयों पर 21.30 घंटे, बुंदेलखंड में 20 घंटे और जिला, मंडल मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा है।
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि त्योहार को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में अधिकतम मांग 19382 मेगावाट है। कुछ यूनिटों वार्षिक अनुरक्षण कार्य के लिए बंद हैं। इसके बाद भी बिजली की कोई कमी नहीं हैं। उन्होंने बताया है कि आगामी दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत प्राप्त होगी।