
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शासन ने बृहस्पतिवार को पांच आईएएस और चार पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा रविंद्र कुमार वर्मा प्रथम को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, अभिसूचना में तैनात घनश्याम को गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा बनाया गया है। गोरखपुर में एएसपी यातायात डाॅ. महेंद्र पाल सिंह को साइबर क्राइम मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर गोरखपुर में तैनात श्यामदेव को एएसपी यातायात बनाया गया है।
पांच आईएएस के तबादले
बीना कुमारी मीना आईएएस (आरआर-1993)
वर्तमान पद
प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग एवं महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ.प्र. शासन
नवीन पद
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग का प्रभार हटाकर प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर मूलरूप से तैनात करते हुए प्रमुख सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार यथावत बनाये रखा जाना।
आलोक कुमार-lll
आईएएस (आर.आर. 1998)
वर्तमान पद
प्रमुख सचिव, नियोजन, कार्यक्रम क्रियान्वयन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ.प्र. शासन एवं नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लखनऊ
नवीन पद
वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया जाना।
प्रभु नारायण सिंह
आईएएस (आरआर-2007)
वर्तमान पद
सचिव, राजस्व विभाग, उ.प्र शासन एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश तथा आयुक्त, चकबंदी, उत्तर प्रदेश
नवीन पद
आयुक्त, गन्ना, उत्तर प्रदेश
नवीन कुमार जी.एस.
आईएएस (आरआर-2007)
वर्तमान पद
विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
नवीन पद
विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उ.प्र. शासन एवं प्रभारी राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश
बाल कृष्ण त्रिपाठी
आईएएस (एससीएस-2008)
वर्तमान पद
विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश
नवीन पद
विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन