
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बीडीए की टीम ने पहाड़गंज में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स में खलबली है। इससे पूर्व भी कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
महानगर कॉलोनी के पीछे पहाड़गंज में वीरेश गुर्जर कॉलोनी बसा रहे थे। बृहस्पतिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सहायक अभियंता हरीश चौधरी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता और एसके सिंह प्रवर्तन दल की टीम के साथ पहुंचे। कॉलोनाजइर से मानचित्र मांगा, वो दे नहीं सका।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध कॉलॉनी का निर्माण कर रहे थे। चल रहे निर्माण को ढहा दिया गया। बीडीए वीसी ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट या मकान खरीदते समय कागजों की जांच जरुर कर लें। वह बीडीए से स्वीकृत है या नहीं। मानचित्र न होने की स्थिति में न खरीदें।
