UP News: BJP is preparing a list at the district level in preparation to make a dent in SP, BSP and Congress.

भाजपा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस में सेंध लगाने की तैयारी शुरू की है। पार्टी की ओर से जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक विपक्षी दलों के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए चिह्नित किया जा रहा है।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भी विपक्षी दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने का अभियान चलाया था। पार्टी को इसमें बड़ी सफलता मिली थी। विपक्षी दलों के नेताओं को चुनाव में मौका दिया गया था। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को योगी कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया।

अब लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फिर उस प्रयोग को दोहराने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों को जिले में विपक्षी दलों के प्रभावशाली नेताओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं जो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे नेताओं को भी चिह्नित किया जा रहा है जो अपनी पार्टी में या तो साइडलाइन है या नाराज चल रहे हैं। जिला स्तरीय नेताओं को जिले और प्रदेश स्तरीय नेताओं को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा में शामिल कराया जाएगा।

इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक कमेटी गठित की जा रही है। जिलों से प्रस्ताव कमेटी के पास भेजे जाएंगे। कमेटी प्रस्ताव की जांच के बाद अपनी संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को देगी। उनकी हरी झंडी के बाद संबंधित नेता को भाजपा में शामिल कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें