सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए लगातार काम करना होगा। चुनाव निष्पक्षता और ईमानदारी से हों तो भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीत सकता है। सपा अध्यक्ष शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के संबंध में चर्चा के बाद पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। भाजपा और अधिकारियों में सांठगांठ हैं। इस सरकार ने शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया है। अखिलेश ने फिर याद दिलाया कि समाजवादी सरकार में कई सैनिक स्कूल खोले गए। स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज बनाए गए।

ये भी पढ़ें – यूपी में मौसम ने लिया यूटर्न… भारी बारिश अब कुछ जिलों तक ही सीमित, आगे ऐसे रहेंगे हालात



ये भी पढ़ें –  लालू के गांव में समोसा अब सिर्फ आलू के भरोसे नहीं, उनके गढ़ में लहरा रहे नीतीश के पोस्टर-बैनर

शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्तियां की गईं। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही सब कुछ बर्बाद कर दिया है। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। शिक्षकों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा अगर सत्ता में रह गयी तो सरकारी कॉलेजों समेत शिक्षण संस्थानों को बेच देगी।

झूठ बोलने में भाजपा आगे

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तरह का अवैध कारोबार हो रहा है। भाजपा असत्य बोलने वाली पार्टी है। सरकार ऐसे-ऐसे झूठ बोलती है कि झूठ भी अपने आपको लज्जित महसूस करता है। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल का संचालन समाजवादी सरकार में शुरू हुआ था। कानपुर, आगरा में मेट्रो रेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया था लेकिन मेट्रो संचालन को लेकर मुख्यमंत्री का बेहद असत्य बयान सामने आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *